कानपुर : नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूरे देशभर में जमकर प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन कई जगहों पर हिंसक हो गया है और आज उत्तरप्रदेश के दर्जनों शहर इससे प्रभावित रहा जहाँ पुलिस और आम लोगों की बीच ज़बरदस्त झड़प हुई और बड़ी खबर यह है कि UP के कानपुर में 8 लोगों को गोली लगी है। यह गोली पुलिस से लगी या किसी प्रदर्शनकारियों के ज़रिए लगी इसकी जानकारी नही है पर अभी खबर यह है कि 8 लोगों को गोली लगी है।
यह सारे 8 लोग कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती है और इसकी पुष्टि डॉक्टर ने की है। लेकिन पुलिस ने अब तक इसपर कुछ भी नहीं बोला है। जब ABP News ने हैलट अस्पताल के डॉक्टर से बात की है तो डॉक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि ABP न्यूज़ से की है।
loading...