Tue. Jul 29th, 2025

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया।

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद. अजित पवार ने कहा कि परिणाम दिन से लेकर आज तक कोई भी सरकार सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी, महाराष्ट्र किसान मुद्दों सहित कई समस्याओं का सामना कर रहा था, इसलिए हमने एक स्थिर सरकार बनाने का फैसला किया.

महाराष्ट्र में BJP और NCP की सरकार बनने के बाद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कई सवाल उठा दिए जो वाज़िब है वहीं उन्होंने इसे लोकतंत्र का सामुहिक ब्लात्कार बता दिया।

पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा ” यह है लोकतंत्र का सामूहिक बलात्कार!
महाराष्ट्र में कब BJP-NCP ने साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया?
कब दोनों ने गवर्नर के पास दावा किया?
कब राष्ट्रपति शासन हटाने की गवर्नर ने सिफारिश की?
कब उस पर केंद्र सरकार ने विचार कर राष्ट्रपति के पास अनुशंसा भेजी?
कब राष्ट्रपति शासन हटा?

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *