Tue. Jul 29th, 2025

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया।

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद. अजित पवार ने कहा कि परिणाम दिन से लेकर आज तक कोई भी सरकार सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी, महाराष्ट्र किसान मुद्दों सहित कई समस्याओं का सामना कर रहा था, इसलिए हमने एक स्थिर सरकार बनाने का फैसला किया.

महाराष्ट्र में BJP और NCP की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश से कांग्रेस के मंत्री जीतू पटवारी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता का सौदेबाज बताया। वहीं उन्होंने कहा कि यह यह सत्ता पाने के लिए लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाने से भी नही चूकते।

मध्यप्रदेश से मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा ” महाराष्ट्र में सामने आई भाजपा और नरेंद्र मोदी की सत्ता के लिए सौदेबाज़ी की पराकाष्ठा। यही है भाजपा। सत्ता पाने के लिए लोकतंत्र का मख़ौल उड़ाने में बाजीगर है ये। शर्मनाक और लोकतंत्र का काला दिन..।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *