Mon. Jun 2nd, 2025

नई दिल्ली : मोहम्मद सामी हाल ही में विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। वर्ल्ड कप में शमी के इस प्रदर्शन पर जहां पूरा देश जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। वहीं उनकी पत्नी हसीन जहाँ को उनकी कामयाबी रास नहीं आ रही है। दरअसल शमी की पत्नी हसीन जहां ने बुधवार रात को एक फेसबुक पोस्ट लिखकर शमी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। हसीन जहां ने एक फेसबुक पोस्ट में टिक-टॉक पर महिलाओं को फॉलो करने को लेकर अपने पति शमी काफी जली- कटी बातें कही है।

हाल ही में, मोहम्मद शमी ने लोकप्रिय एप्लिकेशन TikTok पर अपना अकाउंट खोला है और वह 97 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि हसीन जहां ने अब यह खुलासा किया है कि शमी जिन 97 लोगों को फॉलो कर रहे हैं उनमें से 90 लड़कियां हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात का एक स्क्रीन शॉट के जरिए खुलासा किया। शमी जिन महिलाओं को अपने टिक-टॉक पर फॉलो करते हैं, उनके अकाउंट के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए हसीन जहां ने शमी को बेशर्म करार दिया।

हसीन ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि लफंगा शमी ने टिक टॉक पर अकाउंट ओपन किया है। जिसमें उसने 97 लोगों को फॉलो कर रखा है। इसमें 90 लड़कियां हैं। खुला बेशर्म लफंगा है। एक बच्ची का बाप होकर भी इसे शर्म नहीं है… छी..”

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *