Fri. Oct 18th, 2024

नई दिल्ली, Khabar अड्डा : केरल बाढ़ के भीषण तबाही का सामना कर रहा है। इस बाढ़ से केरल में अब तक 324 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अबभी 80 हज़ार से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं सेना के साथ NDRF की टीमें राहत कार्य मे जुटी हुई है।

केरल की इस भयावह स्थिति में देश और दुनिया एक जुट होकर मदद के लिए आगे आ रही है। इसी कड़ी में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकेश मिरोठा ने अपने 1 माह का वेतन केरल बाढ़ प्रभावित को देने का निर्णय लिया है।

इसकी जानकारी उन्होंने ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी है। वही उन्होंने दूसरे लोगों से भी आगे आकर मदद की अपील की है।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *