Sat. Oct 19th, 2024

नई दिल्ली, ख़बर अड्डा : विपक्षी राजनीतिक दलों के अपने प्रस्तावित संघीय मोर्चे की जमीन तैयार करते हुए तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से सांप्रदायिक भारतीय जनता पार्टी भाजपा को हराने के लिए एक अगस्त से 15 दिवसीय अभियान चलाने को कहा है।

उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल 19 जनवरी को शहर में विशाल जनसभा आयोजित करेगी, जहां प्रस्तावित मोर्चे के नेता भाजपा को केंद्र से हटाने का आह्वान करेंगे।

 

पार्टी के शहीद दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बंगाल देश का मार्गदर्शन करेगा, आने वाले दिनों में हम संसद का रास्ता बताएंगे।
बनर्जी ने कहा, अगस्त का अभियान सांप्रदायिक भाजपा हटाओ, देश बचाओ उनकी पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम तय करेगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को तिरंगा फहराकर यह कसम खानी है कि 2019 से भाजपा का कोई नेता लाल किले पर तिरंगा न फहरा सके।

उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं से अगले आम चुनाव में राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए काम करने की अपील की।

loading...

By Khabar Desk

Khabar Adda News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *